- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: भंडारे में किशोर पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
Ballia News: भंडारे में किशोर पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजा गांव-खरौनी मार्ग स्थित शाहपुर हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे के दौरान एक किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आरोप है कि विवाद के बाद युवकों ने चंदन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भंडारा स्थल पर हड़कंप मच गया और लोग मौके पर जुट गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
भंडारे जैसे धार्मिक आयोजन में हुई इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
