बांसडीह सीएचसी में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में ओपीडी ठप, मुकदमा दर्ज होने पर बहाल

बलिया। बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह स्वास्थ्यकर्मियों ने इमरजेंसी और प्रसव सेवाओं को छोड़कर ओपीडी ठप कर दी। करीब तीन घंटे तक सेवाएं बाधित रहीं। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद ओपीडी सेवा बहाल कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, पीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. नितीन कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी सुजीत सिंह परिहार अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक की कुर्सी पर बैठ गए। वहां मौजूद वार्ड बॉय द्वारा दूसरी कुर्सी पर बैठने का अनुरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगे।

यह भी पढ़े - बलिया में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, बोर्ड हटाकर नर्सिंग होम संचालिका फरार

इसी दौरान कैथवली निवासी एक महिला मरीज गंभीर हालत में इलाज के लिए पहुंचीं। चिकित्सक ने मरीज की स्थिति को देखते हुए आरोपी से स्थान खाली करने को कहा। आरोप है कि इस पर वह आक्रोशित हो गया और वार्ड बॉय तथा चिकित्सक के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

घटना के बाद डॉ. नितीन कुमार सिंह ने बांसडीह कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके विरोध में शुक्रवार सुबह स्वास्थ्यकर्मियों ने ओपीडी सेवा बंद कर दी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सुजीत सिंह और एक अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 221 और 132 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रणव कुनाल सिंह ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। घटना के बाद कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति रही, हालांकि अब स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य कर दी गई 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.