कटान से प्रभावित परिवारों एवं कटानरोधी कार्यों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी

बैरिया बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार बृहस्पतिवार को सुरेमनपुर दियारांचल के गोपाल नगर टाड़ी गांव में चल रहे कटानरोधी कार्यों एवं कटान से पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। यहां गांव के सामने घाघरा नदी से तेजी से कटान हो रहा है, जिससे गांव के कुछ परिवार कटान की जद में आ गए हैं।

जिलाधिकारी ने एसडीएम आत्रेय मिश्रा को निर्देश दिया कि फिलहाल कटान से प्रभावित परिवारों को घर खाली कराकर उनको दूसरी जगह सुरक्षित स्थानों पर रहने की वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि रात को पानी कभी भी तेजी से बढ़ सकता है इसलिए रिस्क लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने वहां के लेखपाल और एसडीएम को खतौनी देखकर घर छोड़ने वाले लोगों के लिए स्थाई जमीन की भी व्यवस्था करने और आवास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम से कहा कि यह कार्य हो जाएगा तो शासन के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

यह भी पढ़े - बलिया में पट्टीदारों के विवाद में चाकूबाजी, दो सगे भाई गंभीर घायल; एक की मौत

जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को कटान वाले स्थान बंबू क्रेट विधि से चल रहे कटानरोधी कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने कहा कि जहां पर कार्य करना था वहां कार्य तेजी से हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता से अगले साल वहां पर पक्की परियोजना लगाने के निर्देश दिए , जिससे लोगों को बाढ़ की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सके। उन्होंने वहां के लोगों को शासन स्तर पर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.