बलिया : सड़क हादसे में घायल शिक्षक नेता की मौत, चहुंओर शोक की लहर

Ballia News : टीडी कालेज बलिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिला मंत्री जगत नारायण मिश्र (Jagat Narayan Mishra) नहीं रहे। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। 

इंटर कालेज करम्मर में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत जगत नारायण मिश्र बहुत ही मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। वे विगत दिनों सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां शुक्रवार की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, मंत्री डॉ. राजेश पांडेय, कर्मचारी नेता वेद प्रकाश पांडेय, सुशील पांडेय कान्ह जी इत्यादि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। 

यह भी पढ़े - मिर्जापुर में डबल मर्डर से सनसनी: युवक ने सौतेली मां और भाई की हत्या की, शव ठिकाने लगाते वक्त गिरफ्तार

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.