- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में नदी किनारे मिले युवक के कपड़े: परिजन ने जताई डूबने की आशंका, खेत पर पिता को खाना देने गए थ...
बलिया में नदी किनारे मिले युवक के कपड़े: परिजन ने जताई डूबने की आशंका, खेत पर पिता को खाना देने गए थे
On
शिवपुर दियार नई बस्ती निवासी विक्रम सहनी अपने पिता राजकिशोर सहनी का खाना लेकर गंगा किनारे परवल के खेत पर गया था. कुछ देर बाद वह पिता को बताए बिना चला गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
बलिया के शिवपुर दियार नई बस्ती निवासी विक्रम सहनी रविवार की दोपहर अपने पिता का खाना लेकर परवल के खेत गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे. पिता ने गंगा किनारे अपने कपड़े आदि देखकर डूबने की आशंका जताते हुए बिचला घाट पुलिस चौकी को सूचना दी. इसके साथ ही परिजनों ने विक्रम की काफी खोजबीन की, लेकिन विक्रम का कहीं पता नहीं चला।
यह भी पढ़े - Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
देर शाम तक एनडीआरएफ नहीं पहुंची
सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण गंगा घाट पहुंचे और विक्रम की तलाश में जुट गए। पुलिस से दोबारा संपर्क करने पर जवाब मिला कि एनडीआरएफ को सूचना दी गई है, लेकिन एनडीआरएफ की टीम विक्रम को खोजने देर शाम तक गंगा घाट पर नहीं पहुंची. इसको लेकर परिजनों में काफी नाराजगी है। विक्रम साहनी की तीन बेटियां और एक बेटा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
खबरें और भी हैं
यूपी में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
By Parakh Khabar
Latest News
23 Sep 2026 09:42:04
सिद्धार्थनगर: सात फेरों की खुशियां 20 घंटे भी नहीं टिक सकीं। सिद्धार्थनगर में शादी के अगले ही दिन नवदंपती की...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
