बलिया : विश्वास में लेकर 6 लाख 8 हजार की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

बांसडीह, बलिया : साइबर क्राइम से बचाव के लिए पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति को किसी भी लिंक, वन टाइम पासवर्ड के साथ साझा नहीं करने के लिए जागरूक करने के बाद भी लोग अपनी गलती से साइबर अपराधियों का शिकार होकर मेहनत से कमाया धन मिनटों में गंवा दे रहे है। ऐसा ही एक मामला बांसडीह में सामने आया है।

कस्बे के एक व्यक्ति से टेलीग्राम पर शेयर बाजार में भारी मुनाफे का प्रलोभन देकर 6 लाख 8 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो टेलीग्राम आईडी के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के समरजीत तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 10 अक्टूबर को उनके टेलीग्राम आईडी पर एक शेयर बाजार से जुड़ा लिंक आया, जिसके द्वारा निवेश करने पर कुल धनराशि का 30 प्रतिशत मुनाफा निश्चित तौर पर मिलना बताया गया था।

यह भी पढ़े - बलिया: लखनेश्वरडीह मंदिर में पुजारी को बंधक बनाकर लाखों की चांदी चोरी, तीन टीमें गठित

इस योजना के झांसे में आकर पीड़ित द्वारा अलग अलग तिथियों पर अलग अलग बैंक खाते में 2 लाख तीस हजार, 2 लाख 78 हजार व 1 लाख रुपये जमा किये गये। कुल मिलाकर पीड़ित द्वारा टेलीग्राम लिंक के निर्देश पर 6 लाख 8 हजार रुपये का निवेश किया गया। बकौल पीड़ित इसके बाद उसे किसी प्रकार का लाभ प्राप्त नहीं हुआ और इसे लेकर पूछताछ करने पर साइबर अपराधियों द्वारा टेलीग्राम चैट भी ब्लाक कर दिया गया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित टेलीग्राम आईडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.