बलिया में पिता-पुत्र पर जालसाजी का मुकदमा, ये है मामला

बलिया : कूट रचित कागजातों के सहारे दूसरे के खेत पर अपना नाम दर्ज कराने के आरोप में दोकटी पुलिस ने वाजिदपुर निवासी बृज किशोर सिंह व उनके पुत्र राणा प्रताप सिंह के अलावा अन्य दो अज्ञात लोगों पर अपराध संख्या धारा 420, 467, 468, 471 व 506 आईपीसी का मामला दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि दलन छपरा गांव निवासी सुशील पांडे पुत्र स्वर्गीय संत पांडे ने प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उपरोक्त लोग चकबंदी विभाग की मिली भगत से कूट रचित कागजातों के सहारे मौजा दलन छपरा में उनके तीन एकड़ बारह डिसमिल जमीन को अपने नाम कर लिया है। जबकि उस जमीन पर हम काबिज हैं। वह जमीन हमें चकबंदी विभाग से चक के रूप में मिला हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांचों परान्त उपरोक्त लोगों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जिसकी विवेचना चौकी इंचार्ज लालगंज जयप्रकाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - C और D श्रेणी में फंसे कई विभाग, बलिया डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण; दो अफसरों को सख्त हिदायत

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.