- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : टीडी कालेज के छात्रनेता को गोली मारने में दो सगे भाईयों समेत सात पर मुकदमा
बलिया : टीडी कालेज के छात्रनेता को गोली मारने में दो सगे भाईयों समेत सात पर मुकदमा
On
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमानंगज (जीराबस्ती) के समीप बुलेट सवार टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गौतम को मारी गई गोली मामले में पुलिस ने तीन नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई घायल छात्र नेता के पिता की तहरीर के आधार पर की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
छात्रनेता शिप्रान्त सिंह शनिवार की देर शाम बुलेट से घर लौट रहे थे। हनुमानंगज (जीराबस्ती) के पास बाइक सवार बदमाशों ने शिप्रान्त को लक्ष्य कर गोली मार दी। शिप्रान्त को दो गोली लगी है। पुलिस ने उपचार के लिए घायल शिप्रांत को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
पुलिस को दिये तहरीर में सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्माईन निवासी शिप्रांत के पिता पंकज कुमार सिंह ने बताया है कि शनिवार की शाम करीब आठ बजे के आसपास शिप्रान्त सिंह गौतम मोटरसाईकिल से घर वापस आ रहे थे।हनुमानंगज (जीराबस्ती) में बाइक सवार बदमाशों (दो सगे भाई समेत तीन नामजद तथा 3-4 अज्ञात) ने जान से मारने की नियत से मेरे पुत्र शिप्रांत पर फायर किये। 2 गोली शिप्रांत को लगी है।
खबरें और भी हैं
बलिया : निजी अस्पताल में प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत, अस्पताल सील
By Parakh Khabar
बलिया : अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो अनाज के साथ चीनी भी मिलेगी
By Parakh Khabar
यूपी पुलिस एसआई परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट
By Parakh Khabar
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई किल्लत नहीं : डीएम
By Parakh Khabar
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम
By Parakh Khabar
कॉरपोरेट से राजनीति तक: जब बिजनेस लीडर्स ने चुनी जनसेवा की राह
By Parakh Khabar
डेफ जोनल क्रिकेट : तीसरे दिन साउथ जोन और नॉर्थ जोन की जीत
By Parakh Khabar
Latest News
14 Mar 2026 10:33:56
वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त कार्रवाई में करीब...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
