बलिया पहुंचे ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, गौ रक्षा का दिया संदेश

बलिया। ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का जनपद आगमन पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने गौ रक्षा को सनातन संस्कृति की आत्मा बताते हुए समाज से गौ संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

रामगढ़ गंगापुर स्थित महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम एवं माता काली मंदिर हुकुम छपरा गंगापुर में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी जी महाराज का वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और जयघोष के बीच भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम के दौरान पूरा गुरुकुल परिसर और गंगा तट भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

यह भी पढ़े - Ballia News : सरयू नदी में नहाते समय युवक डूबा, शव बरामद

संत-महात्माओं, गुरुकुल के आचार्यों, बटुकों और बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वामी जी का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

अपने आशीर्वचन में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र और मानवता की रक्षा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की रक्षा, संवर्धन और सेवा के लिए आगे आना चाहिए तथा गौ संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना चाहिए।

उन्होंने गौ रक्षा को लेकर शासन और समाज दोनों से ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम के आचार्यों और बटुकों ने वैदिक परंपरा के अनुसार पूजन-अर्चन और स्वागत कार्यक्रम संपन्न कराया। गुरुकुल परिवार ने स्वामी जी से वैदिक शिक्षा और आध्यात्मिक अभियान के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ सेवा, धर्म संरक्षण और वैदिक संस्कृति के पुनर्जागरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.