बलिया का आईटीआई कॉलेज बनेगा हाईटेक

Ballia News: आजमगढ़ मंडल में 7 आईटीआई यानी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हाईटेक होंगे।

Ballia News: आजमगढ़ मंडल में 7 आईटीआई यानी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हाईटेक होंगे। इसमें बलिया में तीन, आज़मगढ़ और मऊ में दो-दो आईटीआई शामिल हैं। इस पर 27 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इन संस्थानों में प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण किया जाएगा।

इसकी जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी गई है। सभी संस्थानों में हाईटेक लैब का निर्माण किया जाना है. इसमें केंद्र सरकार की ओर से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समय-समय पर उपकरण भी दिए जाएंगे। प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक जानकारी दी जायेगी. डेटा टेक्नोलॉजी की मदद से हाईटेक लैब विकसित की जाएंगी।

यह भी पढ़े - बलिया: सरयू नदी की कटान से परेशान ग्रामीण करेंगे तहसील का अनिश्चितकालीन घेराव

सभी आईटीआई के भवन काफी पुराने होने के कारण जर्जर हो चुके हैं। वर्कशॉप भी जर्जर हालत में है। पुरानी मशीनों से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में इन्हें सुधारने का काम शुरू हो गया है. नौ माह के अंदर काम पूरा करना है.

आजमगढ़ के दोनों आईटीआई में निर्माण कार्य चल रहा है। बलिया के रसड़ा में पेड़ न कटने से काम रुका हुआ है. वन विभाग को पत्राचार किया गया है। इसके साथ ही मऊ जिले के मुहम्मदाबाद में भी कुछ जमीन कम पड़ रही है। शहादतपुरा मऊ और सीयर बलिया के लिए लेआउट तैयार किया जा रहा है।

बलिया के रसड़ा आईटीआई के लिए 354.65 लाख रुपये और सीयर आईटीआई के लिए 453.79 लाख रुपये का बजट तय किया गया है. सीडीडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक का कहना है कि विभाग को सभी संस्थानों के निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये मिले हैं। नौ माह में निर्माण कार्य पूरा कर हैंडओवर करना है। समय पर बजट मिला तो निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.