बलिया धमकी विजलेंस टीम, घूस के 10 हजार रुपये संग ब्लाक का लेखाकार गिरफ्तार

हल्दी, बलिया। विकास खंड बेलहरी के बघौच गौशाला के कर्मचारी नीरज साह निवासी बघौच का बकाया वेतन भुगतान के लिए 10 हजार रुपये घूस लेते लेखाकार ब्रजेश गुप्ता को विजलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

गौशाला के कर्मचारी नीरज साह का 11 माह का वेतन बकाया था। भुगतान के एवज में लेखाकार ब्रजेश गुप्ता ने 10 हजार रुपए की मांग की थी। नीरज साह ने विजलेंस टीम वाराणसी से इसकी लिखित शिकायत की थी। इसके बाद एक्शन में आई विजलेंस टीम ने प्लान के तहत छापेमारी कर ब्रजेश गुप्ता को रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़े - बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल

कार्यवाही इतनी गुप्त रही की इसकी जानकारी कुछ देर बाद ही अन्य उपस्थित ब्लाक कर्मचारियों को हुई। इस पूरी घटना के समय प्रभारी खंड विकास अधिकारी शकील अहमद भी मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने इस घटना के संदर्भ में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। गिरफ्तारी के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.