बलिया: ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की कवायद तेज, डीएम ने निरीक्षण में दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Ballia News: बलिया के जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार के प्रयास से जिला अस्पताल परिसर में स्थित ट्रामा सेंटर को चालू करने की कवायद तेज हो गयी है।

Ballia News: बलिया के जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार के प्रयास से जिला अस्पताल परिसर में स्थित ट्रामा सेंटर को चालू करने की कवायद तेज हो गयी है। शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी संसाधन हैं, उससे लेकर यहां की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने का प्रयास करना है, ताकि सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले अधिक से अधिक लोगों को बचाया जा सके.

उन्होंने कहा कि कोविड में लगे स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाय। दुर्घटना की स्थिति में घायल की जान बचाने के लिए एक निश्चित समय के भीतर तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है। इसलिए सीमित संसाधनों में ट्रॉमा सेंटर का संचालन बेहतर तरीके से शुरू करने का प्रयास है. जिससे अधिकांश घायल मरीजों को रेफर से राहत मिले और तत्काल इलाज उपलब्ध कराकर जान बचाई जा सके।

यह भी पढ़े - बलिया में राहगीरों से बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

उधर, जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने भी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की और उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का सत्यापन किया. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि शासन द्वारा अनुमन्य सुविधाएं मरीजों तक बेहतर ढंग से पहुंचनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्थापित वेंटीलेटर की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाये. उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने मरीजों के साथ ही तीमारदारों से बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने भी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। जहां इन्वर्टर की स्थिति ठीक नहीं है, वहां जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये गये कि इन्वर्टर बैटरी शीघ्र लगवायें। सेंटर में तत्काल कूलर लगवाने के भी निर्देश दिए गए। केन्द्र के कर्मचारियों ने कुछ माह से वेतन न मिलने की बात बताई, इस पर जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को तत्काल मानदेय भुगतान करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अनावश्यक रूप से किसी का भी मानदेय न रोका जाए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.