Ballia Road Accident: दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल, घंटों तक रहा जाम

बैरिया बलिया: राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बैरिया तीनमुहानी स्थित हनुमान मंदिर के सामने दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया

बैरिया बलिया: राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बैरिया तीनमुहानी स्थित हनुमान मंदिर के सामने दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा ट्रक चालक वाहन से कूदकर भागने में सफल रहा. गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सरकारी एंबुलेंस से जिला मुख्यालय भेज दिया। जहां उक्त चालक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है.

 घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात डोरीगंज से ओवरलोड लाल बालू लादकर चालक अरविंद बैरिया होते हुए बलिया के रास्ते मऊ जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक बैरिया से बालू लाने के लिए डोरीगंज बिहार जा रहा था. एक खाली अनियंत्रित ट्रक ओवरलोड बालू लदे ट्रक से टकरा गया. आमने-सामने की भीषण भिड़ंत से बाजारवासियों की नींद उड़ गई। आवाज इतनी भयंकर थी कि हनुमान जहां थे वहीं से मंदिर की ओर दौड़ पड़े।

यह भी पढ़े - बलिया: खेत गई 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

हादसे में घायल चालक को किसी तरह ट्रक से बाहर निकाला गया, फिर किसी वाहन से रोककर इलाज के लिए सोनबरसा ले जाया गया। ट्रकों की टक्कर से राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो जाने से उक्त मार्ग के साथ-साथ बगल की सड़क पर पांच किलोमीटर तक वाहनों का लंबा काफिला लग गया. समाचार प्रेषण तक प्रशासन किरण की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करने में जुटा हुआ था.

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप
देहरादून, अगस्त 2026: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले तीन छात्रों—रोनिक बिस्वास, मानव दास और कशिश चौहान—को उच्च शिक्षा...
ShareChat और Moj के QuickTV ने भारत की पहली AI-संचालित माइक्रोड्रामा स्लेट का किया ऐलान, शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग को देगा नई दिशा
‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता
‘इंद्रपुत्र’ के साथ पौराणिक सिनेमा की नई गाथा शुरू करेगा ज़ी स्टूडियोज़, किरण अब्बावरम होंगे मुख्य भूमिका में
सोनी सब के ‘यादें’ में शापित ममी का रहस्य, कलाकारों ने साझा किए बचपन के मजेदार अंधविश्वास
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.