Ballia News: आज आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर, आप भी उठाएं लाभ

बलिया। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार एवं कालजयी रचनाकार आचार्य डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी के पैतृक गांव ओझवलिया में 3 फरवरी, बसंत पंचमी के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन से जुड़ी जानकारी देते हुए आचार्य पं. हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति, ओझवलिया के प्रबंधक सुशील कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह हेल्थ कैंप जिला चिकित्सालय के प्रसिद्ध नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एम. दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति एवं विक्टर क्लब, ओझवलिया के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

यह भी पढ़े - बलिया में मारपीट में घायल अधेड़ की मौत, पट्टीदार पर दर्ज था मुकदमा; आरोपी हिरासत में

शिविर में जिला चिकित्सालय बलिया के अनुभवी एवं ख्यातिलब्ध चिकित्सकों की टीम सैकड़ों मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करेगी तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया जाएगा। क्षेत्र के सभी नागरिकों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.