Indore News : शंकरा आई सेंटर ने पूरे किए छह वर्ष, उन्नत तकनीक से लाखों मरीजों को मिल रही बेहतर नेत्र चिकित्सा

इंदौर : देश के प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सा संस्थानों में शामिल Shankara Eye Centre Indore ने अपनी स्थापना के सफल छह वर्ष पूरे कर लिए हैं। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ यह संस्थान मध्य प्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए भरोसेमंद उपचार केंद्र बन चुका है।

अस्पताल देश के प्रमुख चैरिटेबल नेटवर्क Shankara Eye Foundation का हिस्सा है, जिसकी देशभर में 14 शाखाएं संचालित हो रही हैं। इस नेटवर्क का उद्देश्य उन्नत और सुलभ नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़े - यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर

पिछले छह वर्षों में शंकरा आई सेंटर, इंदौर ने आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के माध्यम से मरीजों को सटीक जांच और आधुनिक उपचार प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर यूनिट हेड Dr Kamendra Kumar Singh ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में हजारों मरीजों को बेहतर दृष्टि देने का अवसर मिलना संस्थान की बड़ी उपलब्धि है।

वहीं चीफ मेडिकल ऑफिसर Dr Ankit Devkar ने कहा कि शंकरा की पूरी यात्रा सेवा, संवेदना और उत्कृष्ट चिकित्सा पर आधारित रही है। अत्याधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की मदद से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

शंकरा आई सेंटर, इंदौर आज एक सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल के रूप में स्थापित हो चुका है, जहां कैटरैक्ट, रेटिना, ग्लूकोमा, कॉर्निया, पीडियाट्रिक ऑप्थैल्मोलॉजी, ओकुलोप्लास्टी, लैसिक और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी जटिल नेत्र बीमारियों का उपचार किया जाता है। अस्पताल को गुणवत्ता और सुरक्षा के उच्च मानकों के लिए National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers (एनएबीएच) से मान्यता भी प्राप्त है।

IMG-20260310-WA0016

संस्थान ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों तक नेत्र चिकित्सा पहुंचाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत मध्य प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में आउटरीच आई कैंप आयोजित कर हजारों लोगों की आंखों की जांच और उपचार किया गया है।

संस्था की सेवा भावना के तहत जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क नेत्र सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। हर वर्ष आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से 13,000 से अधिक कैटरैक्ट सर्जरी पूरी तरह मुफ्त की जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को नई रोशनी मिलती है।

संस्थान का कहना है कि आने वाले समय में आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सेवाओं के माध्यम से नेत्र चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए समाज को बेहतर दृष्टि प्रदान करने का प्रयास जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.