Ballia News : बंद मकान से लाखों के गहने और नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बलिया : नगर कोतवाली क्षेत्र के परमंदापुर में रविवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह होने पर इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि सम्राट सिनेमा के सामने वाली गली में स्थित मकान के मालिक शेख सैयद इन दिनों विदेश जाने की तैयारी के सिलसिले में मुंबई गए हुए हैं। घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं होने के कारण मकान बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़े - होली के दिन विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन पर केस

सोमवार सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। चोरी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

नगर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.