- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘थामा’ के निर्देशक आदित्य सरपोतदार बोले— आयुष्मान खुराना के साथ काम करना मेरी पहली पसंद थी
‘थामा’ के निर्देशक आदित्य सरपोतदार बोले— आयुष्मान खुराना के साथ काम करना मेरी पहली पसंद थी
इंदौर : सुपरनैचुरल रोमांस फिल्म ‘थामा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 21 मार्च 2026 को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर प्रसारित किया जाएगा। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने बताया कि वह लंबे समय से अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ काम करना चाहते थे।
निर्देशक के अनुसार आयुष्मान की खासियत यह है कि वह असाधारण स्थितियों को भी दर्शकों के लिए सहज और विश्वसनीय बना देते हैं। यही वजह रही कि उन्हें इस फिल्म के लिए मनाना आसान रहा।
फिल्म में आयुष्मान खुराना आलोक गोयल नाम के एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी सामान्य जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उसे तारिका से प्यार हो जाता है। इस किरदार को अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने निभाया है।
‘थामा’ मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले इस यूनिवर्स में स्त्री, रूही, भेड़िया, मुनज्या और स्त्री 2 जैसी फिल्में आ चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन मुनज्या के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने किया है। इसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल और सत्यराज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म के निर्माता दर्शकों से अपील कर रहे हैं कि वे 21 मार्च 2026, शनिवार रात 8 बजे सोनी मैक्स पर ‘थामा’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को देखना न भूलें।
