Ballia News: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम

बलिया: सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई गांव के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के कदम चौराहा के पास बड़ी मठिया निवासी सुनील कुमार पांडेय (44) रविवार को अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। वहां से घर लौटते समय उनकी स्कूटी को करनई गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - शादी समारोह में मेहमान की बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही परिवार और मोहल्ले में मातम पसर गया। सुनील बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी आकस्मिक मौत ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पिकअप चालक की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.