Ballia News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बलिया में एसपी और एएसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

बलिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने पुलिस बल के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और सुदृढ़ व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने का संदेश दिया।

रेलवे और बस स्टेशनों पर विशेष सतर्कता

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जागरूकता बढ़ाई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और तलाशी अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़े - मनस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में रचा सफलता का नया इतिहास

थानों में सघन चेकिंग अभियान

जनपद के सभी थानों में विशेष सतर्कता बरतते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटलों और रैन बसेरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चौराहों पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की गई।

पुलिस बल ने किया पैदल गश्त

फ्लैग मार्च और गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार शर्मा, पीआरओ पुलिस अधीक्षक निरीक्षक चंद्रभास्कर द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेंद्र बहादुर सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह कदम गणतंत्र दिवस के दौरान सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया, जिससे नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.