क्रिकेट खेलने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल

मझौवां, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा पार नौरंगा गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम गांव के कुछ बच्चे श्री हरेराम ब्रह्मचारी जी के स्थान के पास क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान बल्ला टूटने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी बुधवार को दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गई।

यह भी पढ़े - टीएससीटी कन्यादान योजना के तहत सात बेटियों की शादी के लिए दिए गए 51-51 हजार रुपये के शगुन चेक

घटना में एक पक्ष के पिंटू (30), राजकिशोर (31), नंद किशोर (35) पुत्रगण अनिरुद्ध चौधरी, तेतरी देवी (55) पत्नी अनिरुद्ध चौधरी, रामबिहारी (35) पुत्र कन्हैया चौधरी तथा राजकुमार (18) पुत्र चंद्रमा चौधरी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के मनोज चौधरी, विनोद चौधरी और अंगद चौधरी भी घायल हुए हैं।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.