Ballia News - प्रताप होटल पर पुलिस का छापा, कई अनियमितताएं मिलने के बाद होटल सील

Raid in Ballia Hotel: बलिया में एसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.

Raid in Ballia Hotel: बलिया में एसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस ने बेलथरारोड के रेलवे मालगोदाम मार्ग स्थित होटल प्रताप में छापेमारी की. जहां होटल में कई अनियमितताएं देखने को मिली। होटल में मौजूद कपल्स की आईडी चेक करने के बाद उन्हें होटल से बाहर भेज दिया गया।

दरअसल, शिकायत मिलने पर मनियार इंस्पेक्टर के नेतृत्व में छापेमारी की गई. करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद होटल से निकले इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी में कई अनियमितताएं पाई गईं. साथ ही संकेत दिया कि होटल को सील कर दिया जाएगा। जिसके बाद सीओ रसदा होटल ने बताया कि जांच के बाद सभी को कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी.

यह भी पढ़े - Ballia Road Accident News: नगरा में पेड़ से टकराई कार, आईआईएम के असिस्टेंट मैनेजर समेत चार दोस्तों की मौत

इस दौरान एसडीएम सीमा पांडेय भी होटल पहुंच गईं। सीओ से समझाइश कर एसडीएम वहां से चले गए। एसडीएम के जाने के बाद सीओ बात करने को तैयार हुए। उन्होंने बताया कि होटल में कई अनियमितताएं पाई गई हैं। जिसमें होटल का रजिस्ट्रेशन, पार्किंग, फायर मशीन आदि शामिल है। इन अनियमितताओं के चलते होटल के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। होटल को सील करने के बाद आगे की जांच प्रक्रिया जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर चौकी अंतर्गत शनिवार देर शाम मनबढ़ों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा...
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
गौरव खन्ना ने पुरुषों से पूछा सवाल, ‘आखिरी बार आपने अपनी कोई ख्वाहिश कब पूरी की थी?’
अनिल कपूर ने सुनाया बचपन का किस्सा, पिता की फिल्म ‘टार्ज़न कम्स टू दिल्ली’ से किया था पहला कैमरा फेस
डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.