Ballia News : पांच वर्षीय बालिका के अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बलिया : बांसडीहरोड क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहले तो यह मामला अपहरण तक ही सीमित था, लेकिन बरामद बालिका के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के बाद सच सामने आया। पुलिस ने अपहरण से सम्बंधित मामले में सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई है। यही नहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन कुमार साह (निवासी गायघाट, थाना रेवती, बलिया) को ढेलहवा बाबा से दुबहड़ जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया। दरिंदे के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है।

वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि 11 जून की रात्रि करीब साढ़े सात बजे मेरे पिताजी मेरी नाबालिग लड़की को मनियर थाना क्षेत्र स्थित मेरी बहन के घर से लेकर वापस आ रहे थे। बांसडीह रोड तिराहे से आगे कोल्ड स्टोर के पास हमारे पिता जी बाथरुम करने लगे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया और मेरी नाबालिग लड़की को गाड़ी पर बैठाकर चला गया। तहरीर के आधार पर धारा 137 (2), 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत पुलिस जांच में जुट गई। सक्रिय टीम ने घंटों प्रयास के बाद बलिका को बरामद किया। अपहृता के बयान व मेडिकल के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 65(2) बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।

यह भी पढ़े - Ballia News: कोटवा मोड़ के पास युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में बीएचयू रेफर; दो हिरासत में

इसी क्रम में शनिवार को बांसडीह रोड थाना पुलिस टीम के उप निरीक्षक नवीन कुमार श्रीवास्तव मय हमराह हेड कां. त्रिलोकी भारती व कां. संतोष यादव के साथ क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त 29 वर्षीय चंदन कुमार साह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई, जिसे 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी कर चालान न्यायालय भेज दिया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.