Ballia News: बांसडीह में अवैध रूप से संचालित दंत चिकित्सालय सील, सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

बलिया। बांसडीह नगर पंचायत के बड़ी बाजार स्थित एक दंत चिकित्सालय पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। आरोप है कि डॉ. कमलेश कुमार प्रसाद उर्फ के.के. प्रसाद द्वारा बिना वैध लाइसेंस के दंत चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा था।

मामले की शिकायत मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बलिया ने जांच के निर्देश दिए। बांसडीह कस्बा निवासी केशव प्रसाद गुप्ता द्वारा जिलाधिकारी को आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़े - Ballia News : प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, सुरहाताल को बताया जिले की ऐतिहासिक उपलब्धि

सीएमओ के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र दास की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसडीह के अधीक्षक और जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडेय को शामिल किया गया।

जांच टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर चिकित्सालय का निरीक्षण किया और आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया।

सीएमओ ने टीम को सात दिनों के भीतर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर स्पष्ट संस्तुति के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं शिकायतकर्ता को भी साक्ष्यों के साथ जांच टीम के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित दंत चिकित्सालय के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Moradabad News : दलित युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य गंभीर घायल; मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी Moradabad News : दलित युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य गंभीर घायल; मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक दलित युवक की...
Meerut News: पूर्व फौजी ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर; लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Ram Mandir Donation Controversy: चढ़ावा मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर पलटवार, बाबरी मस्जिद चंदे का भी मांगा हिसाब
एक साल में स्माइल फाउंडेशन ने 20 लाख लोगों तक पहुंचाई स्वास्थ्य सेवाएं, 22 राज्यों में चल रहीं 143 परियोजनाएं
Firozabad News: पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, दंपति की मौत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.