- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : जमीनी विवाद में चाचा ने 14 वर्षीय भतीजे को मारी गोली, वाराणसी रेफर
Ballia News : जमीनी विवाद में चाचा ने 14 वर्षीय भतीजे को मारी गोली, वाराणसी रेफर
बलिया : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजायत गांव के बगहीं बस्ती में गुरुवार की शाम जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में चाचा ने अपने ही 14 वर्षीय भतीजे को गोली मार दी। गोली लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
गुरुवार को कहासुनी बढ़ने पर मामला इतना बढ़ गया कि आरोप है कि संजय सिंह ने कट्टा निकालकर अपने भतीजे वैभव (14) पुत्र बब्बन सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली वैभव के कंधे के पास लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत घायल किशोर को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ सदर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में चाचा द्वारा भतीजे को गोली मारने की घटना सामने आई है। मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
