Ballia News: वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार की टक्कर से हेड कांस्टेबल घायल

बैरिया, बलिया: राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चांद दियर पुलिस चौकी के सामने वाहन चेकिंग के दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वाहन चेकिंग के दौरान बैरिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार को हेड कांस्टेबल ने हाथ देकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार ने वाहन नहीं रोका और सीधे उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महेंद्र कुमार सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए।

यह भी पढ़े - बलिया : ग्राम पंचायत कार्यालय में हंगामा, सरकारी कागजात फाड़ने का आरोप

कुछ दूरी पर जाकर कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार को कब्जे में लेकर उसके नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश जारी

बैरिया थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि कार नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.