Ballia News: भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह का निधन

बैरिया, बलिया: क्षेत्र के टोला सेवक राय निवासी एवं भारतीय नौसेना के अवकाश प्राप्त ऑनरेरी लेफ्टिनेंट राजेश्वर सिंह (84) का गुरुवार को उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

उनके अग्रज, पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने बताया कि राजेश्वर सिंह एक बहादुर नौसेना अधिकारी थे। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और भारतीय नौसेना के विभिन्न मोर्चों पर अपनी सेवाएं दी थीं। उनके निधन से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।

यह भी पढ़े - बलिया में युवक को गोली मारने से सनसनी, पट्टीदार पर फायरिंग का आरोप

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.