- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में युवक को गोली मारने से सनसनी, पट्टीदार पर फायरिंग का आरोप
बलिया में युवक को गोली मारने से सनसनी, पट्टीदार पर फायरिंग का आरोप
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरनाटार गांव में शनिवार देर रात युवक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे आयुष राय ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पड़ोस में रहने वाले पट्टीदार ने उस पर फायरिंग की है। गोली उसके बाएं हाथ की कोहनी में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में धनंजय राय का नाम सामने आया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
