Ballia News : आबकारी विभाग के अधिकारियों को डीएम की सख्त हिदायत, दिये यह निर्देश

Ballia News : कलेक्ट्रेट सभागार में आबकारी विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने आबकारी निरीक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रवर्तन कार्यों के प्रति असंतोष व्यक्त किया। डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी संदिग्ध ग्रामों, ईंट भट्ठों एवं राष्ट्रीय-राजकीय राजमार्गो पर स्थित ढाबों की जांच कर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के निर्देश दिए।

कहा कि वर्तमान आबकारी आयोग के निर्देश के क्रम में जिला स्तर पर पुलिस, आबकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। इनके द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान 20 अगस्त 2023 से 5 सितंबर 2023 तक चलाया जाना सुनिश्चित किया गया था, जो अब 10 सितंबर 2023 कर दिया गया है। उन्होंने जिले में बनने वाली अवैध कच्ची शराब पर दविश देने को कहा।

यह भी पढ़े - Ballia News : पूर्व प्रधान पर सागौन के पेड़ काटने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर चोरी का मुकदमा दर्ज

जिलाधिकारी ने कहा कि आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग स्रोतों से शिकायतें मिल रही हैं, जिसे ठीक नहीं है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी की लापरवाही से जिले की बदनामी हो, यह क्षम्य नहीं है। समय रहते सुधर जाएं, वरना कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस बैठक के दौरान जिला आबकारी अधिकारी वीपी दुबे मौजूद थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.