- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia Road Accident: रेवती में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम
Ballia Road Accident: रेवती में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम
On
बलिया: रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट के पास सोमवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े - Ballia News : बाबा बालखंडी नाथ धाम में शिव महापुराण कथा का भव्य समापन, 2029 में फिर होगा आयोजन
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेवती पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आनंद सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल आशीष सिंह को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
हादसे में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं
Latest News
16 Jun 2026 22:16:28
बलिया: रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट के पास सोमवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
