Ballia News: बलिया पुलिस को बड़ी सफलता, अपहृता बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

हल्दी, बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में हल्दी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया और अपहर्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी कहां और कैसे हुई

थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक रवि वर्मा, कांस्टेबल अजय कुमार यादव और महिला आरक्षी अमृता पटेल की टीम को यह सफलता ब्यासी तिराहा, थाना क्षेत्र दुबहड़ के पास मिली।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में युवती से मारपीट और छेड़खानी, विरोध पर दांतों से काटा; दो भाइयों पर केस दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम धर्मेंद्र तुरहा (पुत्र: भरोसी तुरहा) है। वह बड़कागांव, थाना औद्योगिक, जिला बक्सर (बिहार) का निवासी है।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) और 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.