- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : बलिया में युवती से मारपीट और छेड़खानी, विरोध पर दांतों से काटा; दो भाइयों पर केस दर्ज
Ballia News : बलिया में युवती से मारपीट और छेड़खानी, विरोध पर दांतों से काटा; दो भाइयों पर केस दर्ज
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कस्बा इलाके में एक युवती के साथ मारपीट और छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने घर में अकेली युवती को पाकर जबरन घुसकर अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवती को दांतों से काटकर घायल भी कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
युवती ने विरोध किया तो दोनों आरोपी उग्र हो गए और उसे जमीन पर पटककर मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची छोटी बहन को भी आरोपियों ने धक्का देकर हटा दिया।
आरोप है कि इसके बाद दोनों युवती के साथ छेड़खानी करने लगे। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके हाथ और गर्दन पर दांतों से काट लिया, जिससे वह घायल हो गई।
इसी बीच बाजार से लौटकर पहुंचे पीड़िता के भाई को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
मामले में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
