Ballia News: बलिया नगर पालिका का होगा विस्तार, DM ने सेनानी रामदहिन ओझा की पुण्यतिथि पर दी बड़ी जानकारी

बलिया: स्वतंत्रता सेनानी शहीद रामदहिन ओझा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को टीडी कॉलेज चौराहे पर आयोजित स्मृति कार्यक्रम के दौरान बलिया जिले को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अपने संबोधन में नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिससे विकास को नई गति मिलेगी।

चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण

जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद पत्रकार रामदहिन ओझा की प्रतिमा स्थल पर स्टील की छतरी और बटरफ्लाई लाइट लगाई जाएगी। इसके अलावा, चौराहे के चारों ओर भी इसी प्रकार की लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे शहर की सुंदरता और सुरक्षा में सुधार होगा।

यह भी पढ़े - बलिया में प्रीपेड स्मार्ट मीटर होंगे पोस्टपेड में परिवर्तित, डीएम ने जारी किए निर्देश

बलिया: स्वतंत्रता संग्राम की क्रांतिकारी भूमि

DM ने बलिया के ऐतिहासिक स्वतंत्रता संग्राम योगदान को याद करते हुए कहा कि यह भूमि क्रांति की उर्वरक भूमि रही है और अंग्रेजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। उन्होंने बलिया के लोगों से शहीद रामदहिन ओझा के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

"रामदहिन ओझा के विचार आज भी प्रासंगिक"

मुख्य वक्ता डॉ. जनार्दन राय ने कहा कि आज के समय में रामदहिन ओझा के सिद्धांतों और विचारों को अपनाना बेहद आवश्यक है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि ओझा ने जिस राह पर समाज को चलाने की कोशिश की थी, उसी पर आगे बढ़कर समाज का भला किया जा सकता है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में रामदहिन ओझा ट्रस्ट के सचिव और उनके पौत्र डॉ. प्रभात ओझा ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, ऋषिकेश पाण्डेय, डॉ. गणेश पाठक, डॉ. अशोक उपाध्याय, आरके गुप्ता और प्रदेश सरकार के अवकाश प्राप्त अधिकारी रवींद्र कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एसके सिंह, अरविंद शुक्ल, नकुल दूबे, राजीव मोहन चौधरी, प्रतुल ओझा, सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, दिनेश पाठक, ओमप्रकाश पांडेय, संतोष सिंह, संजय सिंह, उमेश सिंह, गोपाल पांडेय, जयशंकर राय, रत्नाकर राय, जैनेंद्र पांडेय आदि भी मौजूद रहे।

सभा की अध्यक्षता प्रसिद्ध सेनानी राम विचार पांडेय ने की, जबकि संचालन करूणानिधि तिवारी ने किया। अंत में ट्रस्ट के सदस्य पंकज राय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.