Ballia News: बैरिया एसडीएम की सरकारी गाड़ी और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर, एसडीएम समेत चालक घायल

बलिया। शहर के जगन्नाथ तिराहा से दुबहर मार्ग पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बैरिया एसडीएम की सरकारी गाड़ी और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बैरिया एसडीएम धर्मेंद्र कुमार और उनके चालक घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़े - Ballia News: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, सहतवार पुलिस ने भेजा जेल

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Gorakhpur Triple Murder: पारिवारिक विवाद में किशोर बना हैवान, बड़े भाई, भाभी और 3 वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या Gorakhpur Triple Murder: पारिवारिक विवाद में किशोर बना हैवान, बड़े भाई, भाभी और 3 वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार तड़के हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को...
Ballia News: बैरिया एसडीएम की सरकारी गाड़ी और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर, एसडीएम समेत चालक घायल
आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
Ballia News: पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुणे जाने से पहले पहुंचा था ससुराल
Ballia News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया योगाभ्यास
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.