- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: बांसडीह की बेटी निधि पाण्डेय ने रचा सफलता का इतिहास, बिहार PCS में बनीं अल्पसंख्यक कल्य...
Ballia News: बांसडीह की बेटी निधि पाण्डेय ने रचा सफलता का इतिहास, बिहार PCS में बनीं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
बलिया: जिले के बांसडीह क्षेत्र की होनहार बेटी निधि पाण्डेय ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर एक और बड़ी सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में उनका चयन अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है। इससे पहले भी निधि का चयन उत्तर प्रदेश पीसीएस 2025 परीक्षा के माध्यम से कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (CTO) पद पर हो चुका है।
निधि की सफलता इस बात का उदाहरण है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
निधि के भाई अखिल पाण्डेय वर्तमान में प्रयागराज से एमडी की पढ़ाई कर रहे हैं। बेटी की इस शानदार सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस उपलब्धि पर विधायक केतकी सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, सहतवार नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, बांसडीह इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह मुन्ना, कृष्णा देवी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लल्लन पाण्डेय, प्रधानाचार्य आशीष पाण्डेय, बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बब्लू, प्रतुल ओझा, दीप्तिमान सिंह राहुल, गिरीश पाण्डेय, अभिजीत तिवारी सत्यम, दयानंद पाठक, व्यापारी नेता विजय गुल्लर, अवनीश मिश्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षकों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
