Ballia News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

बलिया: जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मिर्जापुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है।

घर लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के करमौता गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (20) अपने रिश्ते में बुआ के पुत्र सोनू यादव (18) निवासी बड़की बारी, थाना मनियर के साथ शनिवार रात करीब 11 बजे सिकंदरपुर से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मिर्जापुर गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : बांसडीह तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 100 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

इलाज के दौरान दोनों ने तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सोनू यादव को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया, लेकिन मऊ ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

गांवों में छाया शोक

दो होनहार युवकों की असमय मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। करमौता और बड़की बारी गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

सिकंदरपुर थाना प्रभारी मूलचंद्र चौरसिया ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वाहन और चालक की पहचान में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Ballia News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
बलिया: जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नागपुर गांव स्थित श्रीनाथ बाबा पोखरा में रविवार दोपहर स्नान के दौरान एक...
Ballia News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Ballia News: बांसडीह की बेटी निधि पाण्डेय ने रचा सफलता का इतिहास, बिहार PCS में बनीं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
Ballia News : 12 वर्षों के संघर्ष के बाद पवन कुमार सिंह ने पाई सफलता, BPSC में चयनित होकर बने बीपीआरओ
International Yoga Day : UP में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजन तक ने किया योगाभ्यास
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.