Ballia News: पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुणे जाने से पहले पहुंचा था ससुराल

बलिया: जिले के सिकंदरपुर-बलिया मार्ग पर स्थित खेजुरी बाजार के समीप शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक निजी बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुर गांव निवासी रामजी (30) पुत्र स्वर्गीय हीरालाल अपनी पत्नी और मासूम बेटी से मिलने के लिए मनियर स्थित अपने ससुराल गए थे। देर रात ससुराल से वापस घर लौटते समय खेजुरी बाजार के समीप सामने से आ रही एक निजी बस से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

यह भी पढ़े - Ballia News: चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, नगर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

हादसा इतना भीषण था कि रामजी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि रामजी पुणे की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और रविवार को वापस पुणे जाने वाले थे। रवाना होने से पहले वह पत्नी और मासूम बेटी से मिलने ससुराल पहुंचे थे, लेकिन घर लौटते समय हादसे ने उनकी जिंदगी की डोर छीन ली।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए...
Ballia News: पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुणे जाने से पहले पहुंचा था ससुराल
Ballia News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया योगाभ्यास
Ballia News: बेरूआरबारी में 22 जून से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ, डीएम-एसपी ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण
Ballia News: कमीशनखोरी के वायरल ऑडियो मामले में पंचायत सचिव निलंबित, डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.