Ballia News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया योगाभ्यास

बलिया: जिले में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि आज योग विश्वभर में भारत की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है और 130 से अधिक देशों के लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग की परंपरा आदियोगी भगवान शिव के समय से चली आ रही है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और स्मरण शक्ति को भी बढ़ाने में सहायक है।

यह भी पढ़े - Ballia News: सिकंदरपुर की बेटी रागिनी राय ने BPSC में लहराया परचम, बनीं जिला आपूर्ति अधिकारी

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी जैसे चुनौतीपूर्ण समय में योग ने लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योग के नियमित अभ्यास से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी और स्वास्थ्य बेहतर हुआ। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और भारतीय संस्कृति को विश्वभर में सम्मान प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की ओर से लेखन, रंगोली एवं योगाभ्यास प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 विद्यार्थियों को परिवहन मंत्री ने प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, नोडल अधिकारी सहायक सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

धरहरा में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में धरहरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवक मंगल दल धरहरा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में दल के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

योग सत्र के दौरान लोगों को नियमित योग के लाभों की जानकारी दी गई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अमित गुप्ता, नितेश पासवान, गोलू शर्मा, भुन्ना शर्मा, रोहित स्वामीनाथ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए...
Ballia News: पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुणे जाने से पहले पहुंचा था ससुराल
Ballia News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया योगाभ्यास
Ballia News: बेरूआरबारी में 22 जून से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ, डीएम-एसपी ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण
Ballia News: कमीशनखोरी के वायरल ऑडियो मामले में पंचायत सचिव निलंबित, डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.