Gorakhpur Triple Murder: पारिवारिक विवाद में किशोर बना हैवान, बड़े भाई, भाभी और 3 वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार तड़के हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ बुजुर्ग गांव में एक किशोर ने कथित रूप से पारिवारिक विवाद के चलते अपने बड़े भाई, भाभी और मासूम भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (35), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (32) और तीन वर्षीय पुत्र रेयांश गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय तीनों अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी नाबालिग भाई ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, सीवान से हाजीपुर तक मिलेगी सुविधा

पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

मृतक अमित गुप्ता के पिता हरिलाल की तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।

आरोपी किशोर हिरासत में, हथियार बरामद

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और एसपी दक्षिणी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस जघन्य घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Gorakhpur Triple Murder: पारिवारिक विवाद में किशोर बना हैवान, बड़े भाई, भाभी और 3 वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या Gorakhpur Triple Murder: पारिवारिक विवाद में किशोर बना हैवान, बड़े भाई, भाभी और 3 वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार तड़के हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को...
Ballia News: बैरिया एसडीएम की सरकारी गाड़ी और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर, एसडीएम समेत चालक घायल
आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
Ballia News: पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुणे जाने से पहले पहुंचा था ससुराल
Ballia News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया योगाभ्यास
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.