Ballia News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

बलिया: जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नागपुर गांव स्थित श्रीनाथ बाबा पोखरा में रविवार दोपहर स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, नागपुर गांव निवासी राहुल सिंह पुत्र बद्रीनाथ सिंह रविवार दोपहर करीब एक बजे श्रीनाथ बाबा पोखरा में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके और डूब गए।

यह भी पढ़े - Ballia News: शिवरामपुर गंगा घाट पर अचेत मिली अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

घटना के समय पोखरे के पास मौजूद बच्चों ने राहुल को डूबते देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने युवक को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मृतक के चाचा महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर सिंह ने रसड़ा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव में शोक और गम का माहौल व्याप्त है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Ballia News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
बलिया: जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नागपुर गांव स्थित श्रीनाथ बाबा पोखरा में रविवार दोपहर स्नान के दौरान एक...
Ballia News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Ballia News: बांसडीह की बेटी निधि पाण्डेय ने रचा सफलता का इतिहास, बिहार PCS में बनीं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
Ballia News : 12 वर्षों के संघर्ष के बाद पवन कुमार सिंह ने पाई सफलता, BPSC में चयनित होकर बने बीपीआरओ
International Yoga Day : UP में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजन तक ने किया योगाभ्यास
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.