Ballia News: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, सहतवार पुलिस ने भेजा जेल

बलिया: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहतवार थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सहतवार थाना क्षेत्र में 15 जून को एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 3(5) और 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर अवर अभियंता निलंबित

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में मंगलवार को उपनिरीक्षक दिनेश विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महाधनपुर नई बस्ती से संजीत बिंद पुत्र अजय बिंद और विजय कुमार पुत्र सत्यनारायण बिंद निवासी महाधनपुर नई बस्ती, थाना सहतवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
मेषआज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से...
Kanpur Crime News: प्रेमी के उकसाने पर पत्नी ने की पति की हत्या का आरोप, मोबाइल पर बात करते हुए किया था चाकू से हमला
Ballia News: बांसडीह में दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
Ballia News: बंकवा गांव में मिले 2200 वर्ष पुराने अवशेष, पुरातत्व विभाग की प्रारंभिक जांच में शुंग, कुषाण और गुप्तकाल के मिले प्रमाण
Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, सीवान से हाजीपुर तक मिलेगी सुविधा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.