Ballia News : 12 वर्षों के संघर्ष के बाद पवन कुमार सिंह ने पाई सफलता, BPSC में चयनित होकर बने बीपीआरओ

मझौवां, बलिया: "कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती" इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है मझौवां गांव निवासी पवन कुमार सिंह ने। वर्षों की कठिन साधना, धैर्य और अटूट संकल्प के बाद उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ब्लॉक पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO) पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

पवन कुमार सिंह, पूर्व सैनिक धनंजय सिंह फौजी के पुत्र हैं। उनकी सफलता का सफर आसान नहीं रहा। करीब 12 वर्षों तक उन्होंने विपरीत परिस्थितियों, नौकरी की जिम्मेदारियों और पारिवारिक दायित्वों के साथ अपने लक्ष्य की ओर लगातार कदम बढ़ाए। यूपीएससी में प्रयास समाप्त होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और नई दिशा में अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करते रहे।

यह भी पढ़े - Ballia News: बांसडीह में दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

नौकरी के साथ नियमित अध्ययन, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर पवन ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल की। उनकी यह उपलब्धि उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

पवन कुमार सिंह की सफलता यह संदेश देती है कि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत सच्ची हो और आत्मविश्वास मजबूत हो तो सफलता देर से ही सही, लेकिन जरूर मिलती है।

उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Ballia News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
बलिया: जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नागपुर गांव स्थित श्रीनाथ बाबा पोखरा में रविवार दोपहर स्नान के दौरान एक...
Ballia News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Ballia News: बांसडीह की बेटी निधि पाण्डेय ने रचा सफलता का इतिहास, बिहार PCS में बनीं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
Ballia News : 12 वर्षों के संघर्ष के बाद पवन कुमार सिंह ने पाई सफलता, BPSC में चयनित होकर बने बीपीआरओ
International Yoga Day : UP में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजन तक ने किया योगाभ्यास
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.