Ballia News: बेरूआरबारी में 22 जून से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ, डीएम-एसपी ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण

बलिया: जिले के बेरूआरबारी ब्लॉक के समीप स्थित भगवान दास मंदिर करिहरा परिसर में 22 जून से ख्यातिलब्ध कथावाचक राजन जी महाराज के श्रीमुख से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा की तैयारियों को लेकर विधायक केतकी सिंह के साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार शाम आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त की और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक केतकी सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके साथ ही विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा।

यह भी पढ़े - Ballia News: चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, नगर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। विधायक ने आयोजन समिति के सदस्यों से कहा कि कार्यक्रम में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए उनके ठहरने, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं।

22 जून से 30 जून तक आयोजित होने वाली इस नौ दिवसीय श्रीराम कथा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इस अवसर पर एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, सीओ जयशंकर मिश्र, तहसीलदार नितिन सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए...
Ballia News: पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुणे जाने से पहले पहुंचा था ससुराल
Ballia News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया योगाभ्यास
Ballia News: बेरूआरबारी में 22 जून से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ, डीएम-एसपी ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण
Ballia News: कमीशनखोरी के वायरल ऑडियो मामले में पंचायत सचिव निलंबित, डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.