- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : बलिया में 15 जून तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल, आदेश जारी
Ballia News : बलिया में 15 जून तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल, आदेश जारी
बलिया। भीषण गर्मी और लगातार चल रही हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में जिले के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन तथा अन्य सभी बोर्डों से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में 15 जून 2026 तक शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित अवधि तक कोई भी विद्यालय पठन-पाठन के लिए खुला पाया गया तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, क्योंकि तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है।
