Gonda News : गोंडा में बिजली संकट पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

गोंडा। भीषण गर्मी के बीच गोंडा जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर सदर विधानसभा सीट से विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने क्षेत्र में उत्पन्न बिजली संकट का तत्काल और स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

विधायक ने पत्र में कहा कि लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण लोगों का घरों और कार्यस्थलों पर रहना मुश्किल हो गया है। खासतौर पर रात में बिजली गुल रहने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रात्रिकालीन बिजली कटौती रोकने के लिए आपातकालीन व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि बीती रात हालात इतने खराब हो गए कि लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के नागरिक इस समस्या का ठोस समाधान चाहते हैं।

विधायक ने माना कि इस समय प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है और बिजली विभाग अत्यधिक तापमान तथा तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा है। तेज हवाओं और लू के कारण तार टूटने तथा बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी प्रतिकूल परिस्थितियों में लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन केवल चुनौतियों को स्वीकार करना पर्याप्त नहीं है। जनता ने जनप्रतिनिधियों को समस्याओं का समाधान कराने के लिए चुना है और इस समय लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रतीक भूषण सिंह ने ऊर्जा मंत्री से अनुरोध किया कि बिजली संकट के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं और विशेष रूप से रात के समय बिजली कटौती कम से कम हो। उन्होंने इस गंभीर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करने के लिए ऊर्जा मंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात का समय भी मांगा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Gonda News : गोंडा में बिजली संकट पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र Gonda News : गोंडा में बिजली संकट पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
गोंडा। भीषण गर्मी के बीच गोंडा जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर सदर विधानसभा सीट से विधायक...
अजय राय के बयान पर सियासी घमासान, सीएम योगी बोले- कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार
भीषण गर्मी पर अलर्ट मोड में सरकार, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
University Dress Code : यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड, सरकार ने शुरू की तैयारी
Barabanki News : बाराबंकी में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, ‘वेतन नहीं तो काम नहीं’ के लगे नारे
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.