अजय राय के बयान पर सियासी घमासान, सीएम योगी बोले- कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने अजय राय पर तीखा हमला बोला है और उनके बयान को अभद्र व असंसदीय बताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय, असंसदीय और अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की भ्रष्ट राजनीति को उजागर किया है, जिससे कांग्रेस हताशा, कुंठा और मानसिक दिवालियापन की स्थिति में पहुंच गई है।

यह भी पढ़े - नर्सिंग छात्रा को धमकी और मानसिक उत्पीड़न, आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अमित मालवीय ने भी साधा निशाना

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कुछ दिन पहले जब अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी, लेकिन अब वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति बताया।

भाजपा का पलटवार

उत्तर प्रदेश भाजपा ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस की कुंठा और हताशा को दर्शाता है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि जब राजनीतिक अंत करीब दिखाई देने लगता है, तब भाषा का स्तर भी गिरने लगता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास जनता और विकास से जुड़े मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए उसके नेता व्यक्तिगत टिप्पणियों का सहारा ले रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय महोबा में गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात करने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान उनके कथित बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद अजय राय ने सफाई देते हुए दावा किया कि वीडियो फर्जी और एडिटेड है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो एआई तकनीक की मदद से तैयार किया गया है और वास्तविकता से इसका कोई संबंध नहीं है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Gonda News : गोंडा में बिजली संकट पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र Gonda News : गोंडा में बिजली संकट पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
गोंडा। भीषण गर्मी के बीच गोंडा जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर सदर विधानसभा सीट से विधायक...
अजय राय के बयान पर सियासी घमासान, सीएम योगी बोले- कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार
भीषण गर्मी पर अलर्ट मोड में सरकार, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
University Dress Code : यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड, सरकार ने शुरू की तैयारी
Barabanki News : बाराबंकी में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, ‘वेतन नहीं तो काम नहीं’ के लगे नारे
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.