बलिया में 32 लेखपालों का तबादला, डीएम ने पारदर्शिता के साथ की प्रक्रिया पूरी

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों के स्थानांतरण को लेकर बैठक की। इस दौरान पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए संबंधित लेखपालों से विकल्प लेकर प्रथम सूची में 32 लेखपालों का स्थानांतरण किया गया। इनमें 14 महिला लेखपाल शामिल हैं, जबकि 18 लेखपालों का तबादला पारस्परिक आधार पर किया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी लेखपाल की तैनाती उसकी गृह तहसील में नहीं की जाएगी। साथ ही जिस तहसील में पहले तैनाती रह चुकी है, वहां दोबारा पोस्टिंग नहीं दी गई है। पूर्व में दंडित तहसीलों में भी संबंधित लेखपालों की नियुक्ति से परहेज किया गया है।

यह भी पढ़े - बच्चों के व्यक्तित्व विकास का बेहतर माध्यम है समर कैम्प : डॉ. अमरेन्द्र

डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि 22 मई को ही संबंधित लेखपालों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए और सभी स्थानांतरित लेखपाल उसी दिन अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर योगदान आख्या प्रस्तुत करें।

उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित तिथि पर योगदान न करने वाले लेखपालों का उस दिन का वेतन देय नहीं होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानांतरण प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि राजस्व कार्यों में तेजी आए और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हो सके।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित सभी तहसीलों के एसडीएम मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

माफिया मिट्टी में मिल गए, अब यूपी विकास और विरासत का प्रतीक : सीएम योगी माफिया मिट्टी में मिल गए, अब यूपी विकास और विरासत का प्रतीक : सीएम योगी
लखनऊ/देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया में 655 करोड़ रुपये की 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास...
बलिया में 32 लेखपालों का तबादला, डीएम ने पारदर्शिता के साथ की प्रक्रिया पूरी
टीएससीटी कन्यादान योजना के तहत सात बेटियों की शादी के लिए दिए गए 51-51 हजार रुपये के शगुन चेक
Ballia News : बलेऊर में सड़क और नाला निर्माण का शिलान्यास, विधायक केतकी सिंह ने दी विकास कार्यों की सौगात
सरयू नदी में डूबे युवक का शव बरामद, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.