Barabanki News : बाराबंकी में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, ‘वेतन नहीं तो काम नहीं’ के लगे नारे

रामनगर/फतेहपुर, बाराबंकी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार से आंदोलन शुरू कर दिया। रामनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया, जबकि फतेहपुर में “वेतन नहीं तो काम नहीं” के नारे के साथ कार्य बहिष्कार कर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित किया।

धरना दे रहे कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, समयबद्ध मानदेय भुगतान और स्वास्थ्य बीमा सुविधा शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, विशेषकर कोरोना काल में उन्होंने अग्रिम पंक्ति में रहकर काम किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

यह भी पढ़े - Barabanki Crime News: 10 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरजनपदीय गैंग पर भी पुलिस का शिकंजा

रामनगर में आयोजित धरने में रामानुज सिंह, समीर अहमद, रेनू, यशपाल सिंह, शिवानी, नीलम वर्मा, प्रियंका यादव, अनन्या दुबे, पूनम और अर्चना समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं फतेहपुर सीएचसी में प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मचारियों ने बताया कि मार्च और अप्रैल माह का मानदेय अभी तक नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि बच्चों की फीस, परिवार के भरण-पोषण और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें कर्ज तक लेना पड़ रहा है।

धरने में ब्लॉक अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, महिला मंत्री रीता मिश्रा, डॉ. आशीष कुमार, शिव विशाल, आनंद वाजपेयी, अखिलेश कुमार, अमित चतुर्वेदी, ललित कुमार, कन्हैया चौधरी और भानू मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Gonda News : गोंडा में बिजली संकट पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र Gonda News : गोंडा में बिजली संकट पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
गोंडा। भीषण गर्मी के बीच गोंडा जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर सदर विधानसभा सीट से विधायक...
अजय राय के बयान पर सियासी घमासान, सीएम योगी बोले- कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार
भीषण गर्मी पर अलर्ट मोड में सरकार, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
University Dress Code : यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड, सरकार ने शुरू की तैयारी
Barabanki News : बाराबंकी में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, ‘वेतन नहीं तो काम नहीं’ के लगे नारे
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.