- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : बलेऊर में सड़क और नाला निर्माण का शिलान्यास, विधायक केतकी सिंह ने दी विकास कार्यों की
Ballia News : बलेऊर में सड़क और नाला निर्माण का शिलान्यास, विधायक केतकी सिंह ने दी विकास कार्यों की सौगात
बलिया। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक केतकी सिंह ने सहतवार नगर पंचायत से सटे बलेऊर गांव में सड़क और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 26 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बलेऊर स्टेट बैंक रोड पर नाला निर्माण और सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया।
जनता की इस गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक केतकी सिंह के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने नाला और सड़क निर्माण की योजना को मंजूरी दी।
भूमि पूजन के बाद विधायक केतकी सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और शासन से धनराशि भी जारी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
विधायक ने बताया कि सहतवार, बलेऊर, खोरौली और हुसेनाबाद मार्ग के निर्माण का टेंडर भी फाइनल हो चुका है। लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से इस मुख्य सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। इसके अलावा बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की कई अन्य प्रमुख सड़कों के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए हैं, जिन्हें जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर अजय सिंह, विद्याशंकर गुप्ता, हरिशंकर पांडेय, शंभूनाथ सिंह, मिथिलेश तिवारी, राजकुमार वर्मा, रंजन सिंह, सुनील गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, बंटी गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह और दिलीप गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
