- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : बांसडीह नगर पंचायत में विकास कार्य ठप, नामित सभासदों ने बोर्ड बैठक बुलाने की उठाई मांग...
Ballia News : बांसडीह नगर पंचायत में विकास कार्य ठप, नामित सभासदों ने बोर्ड बैठक बुलाने की उठाई मांग
बलिया। नगर पंचायत बांसडीह में पिछले कई महीनों से बोर्ड की बैठक न होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर शासन द्वारा नामित सभासदों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी को सौंपते हुए जल्द बोर्ड बैठक बुलाने की मांग की है।
शासन से नामित सभासद दुर्गेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन बोर्ड बैठक नहीं होने से आम नागरिकों को इन योजनाओं का समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बोर्ड बैठक का आयोजन आवश्यक है।
नामित सभासद तेज बहादुर रावत और प्रवीण सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर कई समस्याएं बनी हुई हैं और विकास से जुड़े कई प्रस्ताव लंबित हैं। इन विषयों पर विस्तार से चर्चा कर समयबद्ध समाधान निकालने के लिए बोर्ड बैठक जल्द आयोजित की जानी चाहिए।
इस दौरान भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा, विवेक गुप्ता, राजेश प्रजापति और चंद्रमा गिरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
