- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- सरयू नदी में डूबे युवक का शव बरामद, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
सरयू नदी में डूबे युवक का शव बरामद, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबे युवक का शव गुरुवार देर रात बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने कड़े प्रयास के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलने पर सहतवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन बुधवार को युवक का कोई पता नहीं चल सका।
गुरुवार को प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को रेस्क्यू अभियान में लगाया। टीम ने देर रात चांदपुर घाट के समीप बीच नदी से विशाल का शव बरामद कर लिया।
बताया जा रहा है कि विशाल अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और उनकी पांच बहनें हैं। घर के इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
